Ads (600)


रांची- मोराबादी मैदान में किसान अधिकार दिवस पर 2.30 घंटे तक आयोजित सभा के उपरांत अपराहन 2.15 बजे प्रदेश कांगेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव  के नेतृत्व में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएनसिंह  की मौजूदगी में राज्य भर के कोने-कोने से आए 10 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसानों ने राजभवन मार्च किया ।राजभवन मार्च में सभी विधायक, मंत्री, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्ष, मोर्चा विभागों के प्रदेश अध्यक्ष अपने अपने ग्रुप के साथ हाथों में बैनर और तख्तियां व झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए रांची के सड़कों पर प्रदर्शन किया ।मोराबादी से निकला हुआ जुलूस कचहरी चौक होते हुए राज भवन पहुंचा जहां अग्रिम पंक्ति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव ,शकील अख्तर अंसारी,डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू,राजीव रंजन प्रसाद, विधायक दीपिका पांडे सिंह, ममता देवी,अंबा प्रसाद,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव,रवीन्द्र सिंह,सुल्तान अहमद, राकेश तिवारी,राजेश सिन्हा सन्नी,सुरेश बैठा,प्रभात कुमार ,सलीम खान मौजूद थे। लगभग 1 घंटे तक राजभवन के समक्ष कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया तत्पश्चात प्रदेश कांगेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।आज के राजभवन मार्च में किसान अपनी पोशाक पहनकर एवं झारखंड के कलाकार नृत्य के साथ नाचते गाते विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराँव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस के सभी विधायकों,मंत्रियों, पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों,कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा किसानों की लड़ाई में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूरी तरह से शामिल हैऔर पार्टी नेतृत्व द्वारा जो भी निर्देश जारी होंगे हम उसका पालन करेंगे।


झारखण्ड ब्यूरो

Post a Comment