Ads (600)

बहराइच- अपराध एवं अपराध की रोकथाम के क्रम मे थाना रामगांव जनपद बहराइच पुलिस बल द्वारा कल दिनांक 28.01.2020 को SI सूरज कुमार मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र सिंह, का0 राहुल सिंह ,का0 अवनीश विक्रम सिंह , का0 लवकुश सिंह यादव , का0 राजेश कुमार  के चौकी हाईवे के सामने बैरियर लगा कर संदिग्ध व्यक्तियो व संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे कि बहराइच की तरफ से दो मोटरसाइकिलो से 03 व्यक्ति आते हुये दिखायी दिये जिन्हे टार्च दिखा कर रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी को घुमा कर पीछे मुड कर भागने  लगे कि संदेह होने पर हमराही कर्मचारीणो की मदद से दौड़ा कर  आवश्यक बल प्रयोग कर सड़क के पूर्वी पटरी पर सिरसा के पेड़ के पास करीब 23.45 बजे हिरासत पुलिस पकड़ लिया गया । जिस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 20/2020 धारा 41 सी.आर.पी.सी. व 411/413/419/420/467/468/471 बनाम 1. मो0 इरफान पुत्र मुस्ताक अली नि0 जगनन्नाथ पुर थाना को0 नानपारा बहराइच 2. महफूज खान पुत्र मुर्तजा खान नि0 अमवा जौहर सिसई थाना रिसिया बहराइच 3.अकबर अली पुत्र  फैय्याज अली नि0 हकीम पुर दा0 हाड़ा बसेहरी थाना को0 नानपारा बहराइच पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया।

बरामदगीः-
02 अदद चोरी की मोटर साइकिलें सुपर स्पेलेन्डर रंग ग्रे ब्लैक  रजि0नं0 UP 40 V 9707 चेसिस नं0 MBLJA05EME9K28638 इंजन नं0 JA05ECE9K28605 2. मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP 40 T 7839 स्पेलेन्डर प्रो रंग सिल्वर ब्लैक चेसिस नं0 MBLHA10BFFHF16451 इंजन नं0 HA10ERFHF24744  मय कूटरचित रजिस्टेशन नम्बर प्लेट व 14,500 रु0/- नेपाली करेंसी तथा भारतीय 570/- रु0,

अभियुक्त का नाम पता- 
1. मो0 इरफान पुत्र मुस्ताक अली नि0 जगनन्नाथ पुर थाना को0 नानपारा बहराइच
2. महफूज खान पुत्र मुर्तजा खान नि0 अमवा जौहर सिसई थाना रिसिया बहराइच
3. अकबर अली पुत्र फैय्याज अली नि0 हकीम पुर दा0 हाड़ा बसेहरी थाना को0 नानपारा बहराइचl

गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधि0/कर्म0गण
1.उ0नि0  सूरज कुमार थाना रामगांव बहराइच 
2.हे0का0 योगेन्द्र सिंह थाना रामगांव बहराइच 
3.का0 राहुल सिंह थाना रामगांव बहराइच
4.का0   अवनीश विक्रम सिंह थाना रामगांव बहराइच 
5.का0  लवकुश सिंह यादव रामगांव बहराइच
6. का0 राजेश कुमार थाना रामगांव बहराइच।

संवाददाता- मनीष श्रीवास्तव पी न्यूज बहराइच। 

Post a Comment