Ads (600)

शिक्षा मित्रों ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों का ताला खोल किया शिक्षण कार्य।



बहराइच : शिक्षामित्रो ने शिक्षकों के द्वारा स्कूलों में तालाबंदी के आह्वान को शत प्रतिशत विफल किया 21 जनवरी को बेसिक शिक्षक संगठनों के आह्वान पर अपने कतिपय मांग पत्रों के क्रम में पूरी तरह से स्कूलों में तालाबंदी करने का आह्वान किया था लेकिन प्रदेश के सभी  शिक्षामित्रो ने अपने शीर्ष नेतृत्व के अपील पर आज परिषदीय विद्यालयों के कायर मास्टरों व मास्टरनियों के असंवैधानिक स्कूलों की तालाबंदी करने को लेकर शत प्रतिशत उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब नौनिहालों के साथ इंसाफ करने की शत प्रतिशत मदद किया,

आपको बता दें कि शिक्षामित्रो के जीवन में सबसे बड़ा वज्रपात हुआ था तो यह तमाम कामचोर मास्टरों ने उक्त पीड़ितों का साथ देने के बजाय उनका महीना भर का पारिश्रमिक कटवाने मे शत प्रतिशत भूमिका निभाई थी।

जिले के विकास खंड महसी् के प्राथमिक विद्यालय नौतला, चुराई पुरवा , ढोढा कोडर तजवा पुर के प्राथमिक विद्यालय बसौना माफ़ी,आदिल पुर,तमाच पुर,मेला पुरवा,बसौना माफ़ी, कीर्तन पुर, टेडवा बसन्त पुर, खैरा बजार, गनिया पुर,सरपतहा नवाब गज के प्राथमिक विद्यालय बाबागंज , भवनिया पुर, गनेशपुर , नवा गांव, ऊंच गांव पयाग पुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मननगरा, ककरहा कुट्टी, बनकटा, भूप गंज, हरैया, मोहम्मद पुर ककरहा फखरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय परसराम पुर, मलूक पुर, गजाधर पुर, कैसरगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुंडा सर, कैसरगंज प्रथम कैसरगंज दितीय जरवल ब्लाक के आदम पुर, अठाइसा, जरवल रोड शिव पुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बेहडा,शिव पुर, इमामगंज, मिहींपुरवा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चमारन पुरवा, सुजौली,गिरीजा पुरी, रिसिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भौखारा, रायपुर कबला, नरसिंह डीहा हुजूर पुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ऐलिहा, चाकूजोत , बलहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मेहरबान नगर , गायघाट, सहित जनपद के समस्त विधालय शिक्षा मित्र व अनुदेशकों ने खोला।



प्राथमिक विद्यालय राम गांव में शिक्षा ने बताया कि इचार्ज शिक्षक ने आज की छुट्टी बच्चों को बता दिया था जिससे संख्या कम रही उक्त शिक्षका ने रसोईयो को आज फोन पर छुट्टी की सुचना दी कि आज छुट्टी है शिक्षका ने रसोईयो से कहा कि कोई भी आयेगा स्कूल मत खोलना शिक्षा मित्र ने बताया कि स्टोर रूम की चाबी भी उक्त शिक्षका के पास होने से मध्याह्न भोजन नहीं बनवा सके । शिक्षा मित्र ने बताया कि प्रधान से सम्पर्क कर बच्चों के लिए बिस्कुट मांगाया गया।

रिपोर्ट। विवेक शुक्ल, जिला संवाददाता, पी न्यूज़ चैनल बहराइच।

Post a Comment