बहराइच। थाना रामगांव भवन से 100 मीटर दूरी पर चोरो ने सेध लगा कर हजारो का माल उठा ले गये!
रामगांव के निवासी सतीश चन्द्र यादव के घर पर रविवार की रात चोरो ने सेध लगाकर हजारो का समान उठा ले गये, गृह स्वामी सतीश यादव कमरे के बाहर मडहे मे सो रहा था कि रात मे ही चोरो ने कमरे मे नकब लगाकर हजारो का समान उठा ले गये।
अज्ञात चोरो ने कपड़ा व बक्शो का ताला तोड़कर हजारो का समान उठा ले गये गृहस्वामी जब सुबह सोकर उठा तो उसे पता चला कि उसके घर मे चोरी हो गयी है। इस सम्बन्ध मे पीडि़त ने बताया कि थाना रामगांव मे प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र नही मिला है अगर मिलता है तो जाच कर कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट। विवेक शुक्ला, जिला संवाददाता "पी न्यूज चैनल" बहराइच।

Post a Comment