देवरिया -उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कर रहा बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़
देवरिया के कौशल विकास के MIS मैनेजर पर बच्चे और सेण्टर मैनेजर लगा रहे है गंभीर आरोप ,शिकायत पर प्रमुख सचिव ने लिया संज्ञान तो हरकत में आये आला अफसर,
देवरीया के बरहज में संचालित उद्योग विकास संस्थान ,बरहज के सेंटर मैनेजर दिव्या मद्धेशिया ने बताया की सरकार उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत नव युवक और युवतियों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के लिए पुरे प्रदेश में बहुत संख्या में संस्थाओं के माध्यम से संचालित कर रही है ,
जिसके क्रम में बरहज में उन्होंने संस्था खोली ,संस्था खोलने के लिए उनसे 25000 /- पच्चीस हजार रूपये लिए गए ,और ब्लैंक स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराकर जमा कराया गया ,अभी तक संस्था ने 108 बच्चो को 4 बैच में ट्रेनिंग दे दी है ,पर आश्चर्य की बात ये है की अभी तक विभाग ने 1 भी पैसे संस्था को नहीं दिए है,जिस कारण संस्था में पढ़ रहे बच्चों का अभी तक परीक्षा नहीं हो पायी है,जिससे 6 माह पूर्व ट्रेनिंग किये 108 बच्चो के भविषि के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है !

जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग के प्रमुख सचिव से की जिनके निर्देश पर MIS मैनेजर देवरिया पर जाँच की जा रही है ,बच्चो ने ये भी शिकायत की है की MIS मैनेजर ने प्रत्येक बच्चो को मिलने वाले 2 ड्रेस के साथ फोटो खिचवा कर प्रत्येक से 1 ड्रेस बाद में देने के नाम पर वापिस लेते गए ,और आज तक प्रशिक्षण संबधित कोई भी किताब किसी बच्चो को नहीं उपलब्ध कराई गयी है!
रिपोर्ट - गोविन्द मौर्य

Post a Comment