कुशीनगर- नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के नेबुआ रायगंज में बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार की देर सायकाल हो गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किया गया था।
नारायणी की पनियहवा घाट पर क्षेत्र के सभी लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन पनियहवा घाट पर किया गया। बुधवार को श्री नवयुवक लक्ष्मी पूजा सेवा समिति छितौनी, श्री विष्णु महा शक्ति लक्ष्मी पूजा सेवा समिति नेबुआ रायगंज, श्री लक्ष्मी पूजा भवानी जन सेवा समिति नेबुआ रायगंज के पदाधिकारियों ने बाजार का भ्रमण करते हुए लक्ष्मी गणेश जी के जयकारों के बीच नेबुआ रायगंज लक्ष्मीपुर शिव दल छपरा विजयपुर होते हुए नेबुआ रायगंज बाजार से आदि स्थानों का भ्रमण कर पनिहवा घाट पर पहुंचा जहां वैदिक मंत्रों के बीच विधिवत पूजा अर्चन कर दी गई।
इस दौरान थानाध्यक्ष हनुमानगंज बिनय कुमार ,एस आई राजेंद्र राय, एसआई जितेन्दर सिह, कांस्टेबल विनोद कुमार पांडे, अजय तिवारी, अर्जुन चौहान, हरिश्चंद्र, बृजेश यादव, राजाराम यादव छितौनी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, अध्यक्ष तनु साउंड उपाध्यक्ष अनुज वर्मा कोषाध्यक्ष बिट्टू पाल मंत्री ओमकार वर्मा महामंत्री आकाश वर्मा गृह मंत्री विनोद वर्मा सूचना मंत्री चेतन भारती सदस्यगण गुड्डू गुप्ता राहुल वर्मा सत्येंद्र यादव सूरज चौधरी सूरज वर्मा अखिलेश वर्मा राहुल वर्मा प्रिंस यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- वीरेंन्द्र गुप्ता

Post a Comment