जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गले मिलकर लोगो को दी गयी ईद उल अजहा(बक़रीद) की बधाई.....
बहराइच। जिलाधिकारी श्री शम्भू कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ0 गौरव ग्रोवर महोदय द्वारा बक़रीद के मौके पर बहराइच के मोहल्ला सालारजंग स्थित ईदगाह में लोगो से गले मिलकर ईद-उल-अजहा(बक़रीद) की मुबारकबाद और बधाई दी गयी।
इस मौके पर तमाम मुस्लिम और हिंदू धर्म के लोग मौजूद रहे।
शांतिपूर्वक से ईद-उल- अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई।
कोतवाली नानपारा के पुलिस चौकी मटेरा के अंतर्गत ग्राम चरसंडा माफी में स्थित ईदगाह पर भी शांतिपूर्वक से नमाज अदा की गई और ईदगाह के आसपास चौकी प्रभारी शेष नाथ यादव अपने पुलिस स्टॉफ के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहे।
नमाज समाप्त होने के बाद पुलिस स्टॉफ मुस्लिम समुदाय के लोगो से गले मिलकर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की बधाई और मुबारकबाद देकर पुलिस चौकी मटेरा के लिये वापस रवाना हुये।
यही नही जनपद के ग्राम एकघरवा,मटेरा बाजार,भोपतपुर चौकी, सैदा बभनी,शिवपुरा लालपुर, नानपारा,रिसिया सहित कई अन्य जगहों पर शांतिपूर्वक से नमाज अदा की गई।
रिपोर्ट। विवेक शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज चैनल बहराइच।
Post a Comment