दिलों में खुशियां और जुबाँ पर दुवाओं को लेकर आया !
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस रक्षाबंधन के साथ है आया !!
इस वर्ष दो खुशियां एक साथ हम देशवाशियों को मिलीं है ,और दोनों प्यार, त्याग ,और जीवन पर्यन्त रक्षा करने के वचन के साथ......
स्वतंत्रता दिवस लाखों देशप्रेमियों के त्याग,और बलिदान के बाद हमे मिली है ,जिसकी रक्षा देश की सरहदों पर हमारे महान सेना के जवान अपने खून के एक-एक बूंद ,एक-एक अंतिम स्वाँस तक करते आ रहे हैं !
और देश अंदर पुलिस व अर्ध सैनिक बल हमारी रक्षा कर रही है , इन सभी के त्याग और बलिदान के वजह से ही हम आजादी के साथ हर खुशियां मनाते हैं !
उत्तरप्रदेश के बहराईच जिले के थाना - बिंडी से एक तस्वीर जो दिलों में देशप्रेम को और भी बढ़ा देती है
नमन है इनके जज्बे को ........
ठीक इसी तरह रक्षाबंधन के पर्व हम सभी बहनो की मान ,मर्यादा और खुशियों की रक्षा करने का वचन देते हैं ,और इसे पुरे जीवन भर निभाते हैं ,
रक्षाबंधन केवल एक दिन या पर्व नहीं है ,ये एक एहसास साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है , कुलमिलाकर ये परिवार का सबसे पर्व भी है। .
देवरिया में रक्षाबंधन की कुछ तस्वीरें ......






Post a Comment