ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले 2 शातिर अपराधी नशीली पाउडर के साथ गिरफ्तार
मीरजापुर। उच्चाधिकारी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी मीरजापुर के प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में उ0नि0 प्रबीन्द्र कुमार,हे0कां0 सर्वदेव यादव , हे0कां0 अनिरुद्ध सिंह, हे0कां0 सुरेंद्र सिंह यादव ,थाना जीआरपी मीरजापुर के द्वारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 के पूर्वी तरफ बनी सीमेंटेड बेन्च से 30 -40 कदम स्टेशन नाम पट्टिका से आगे ढलान रेलवे स्टेशन बहद थाना जीआरपीकी दो शातिर किस्म के पेशेवर अपराधी जो चलती ट्रेन ,प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीन लेने में माहिर हैं। जिनका नाम सनी गुप्ता पुत्र टुनटुन गुप्ता निवासी हरदीपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर उम्र 22 वर्ष व सनी यादव पुत्र नानूह उम्र 26 वर्ष निवासी पथरहिया डंगहर थाना को0कटरा जिला मीरजापुर है। अभियुक्त सनी गुप्ता के कब्जे से 80 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम, मु0अ0सं0 100/19 धारा 380,411 आई0पी0सी0 से 950रु0 नगद, व मु0अ0सं0 102/19 धारा 380,411 आई0पी0सी0 से 900 रु0 नगद बरामद , कुल 1850 रुपया नगद बरामद हुआ । तथा अभियुक्त सनी यादव के कब्जे से 80 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम बरामद हुआ। उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो अपने आर्थिक भौतिक लाभ हेतु यात्रियों का सामान आदि चोरी करते हैं जिनकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से अपराध में कमी आएगी गिरफ्तार अभियुक्त गण को बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट-सूरज केशरी
Post a Comment