शिक्षकों ने पौधा लगाने से होने वाले लाभ की जानकारी दी...
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज वृक्षारोपण भारत छोड़ो आंदोलन के 77 वर्ष गाँठ महाकुम्भ के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के संकल्प को पूरा करने के द्वारा आयोजित आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट कालेज प्रांगण में पौधरोपण किया गया। पर्यावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया बताया कि सभी स्थानों पर विद्यालय प्रांगण में स्कूली बालकों के साथ छायादार पौधे लगाकर साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई शिक्षकों ने पौधा लगाने से होने वाले लाभ की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार व प्रबन्धक सुनील कुमार विद्यालय के छात्रों ने लग्न के साथ वृक्षारोपण किया।इस अवसर विद्यालय संरक्षक छेदी लाल गुप्त व अध्यापकगणं तीरथ प्रसाद, भृगुनाथ प्रसाद ,राहुल सिंह, प्रभाकर सिंह,मुद्रिका यादव, अशोक कुमार अन्य छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सूरज केशरी
Post a Comment