Ads (600)

शान मलिक बने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

   बाराबंकी- भारतीय जनता पार्टी जिला व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आज संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हर्ष टंडन एवं जेल पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष ने शान मलिक को जिला उपाध्यक्ष बना कर माला अर्पण करके सम्मानित किया नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्त अंकित  वैश्य अभिनव रस्तोगी नंद किशोर सुजीत गुप्ता संतोष गुप्ता शिवम निगम एवं व्यापार मंडल के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।

   इस मौके पर शान मलिक ने कहा कि व्यापारी वर्ग को व्यापार प्रकोष्ठ में जोड़ने का काम जिमेदारी से करूँगा । बताया कि व्यापारियों की छोटी समस्याएं भी वरीयता के साथ हल करने के बड़े प्रयास किये जायेंगे। इसके अलावा जीएसटी संबंधित कई सारी बातें बताई।
किसी व्यापारी को कोई अधिकारी परेशान करता है या बगैर परमिशन के जांच करता है।

   उसके बारे में व्यापार मंडल को अवगत कराया जाए। व्यापार मंडल उसका साथ देगा उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। कोई आपका आपके सामान का सैंपल भरता है तो उस के दो सैंपल बनवाएं एक अपने पास रखें दूसरा अधिकारी को  दे। सारे व्यापारी  लकर संगठन को मजबूत बनाएं एक रहे हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। इसके बाद सभी ने राष्ट्रीय गीत गाया। उसके बाद मीटिंग का समापन हुआ।

रिपोर्ट- निजामुद्दीन हाशमी

Post a Comment