Ads (600)



कुशी नगर - " जाट पात पूछे नही कोई, हरी को भजै सो हरि के होई "  के तर्ज पर हियुवा संगठन कार्य कर रही है, ऊंच नीच, अगड़े पिछड़े और जाट पात के भेदभाव को समाप्त कर अनेकता में भी एकता की मिसाल कायम करके स्वच्छ समाज की स्थापना ही हियुवा का मुख्य उद्देश्य है, उक्त बातें नेबुआ नौरंगिया के ब्लाक सभागार में हियुवा के मुख्य अतिथि और जिला प्रभारी डॉ० रामअधार राजभर ने हियुवा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुवे कहा,  हियुवा तहसील अध्यक्ष खड्डा कुणाल राव ने कहा कि परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देश में हर वर्ग का साथ और सबका विकास के तर्ज पर हियुवा संगठन कार्य कर रही है, खड्डा तहसील प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि साप्ताहिकी बैठक और सहभोज के माध्यम से समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर किया जायेगा,
शैलेश तिवारी, मोनू मिश्रा, हरिहर सिंह, रमाकांत राजभर, गंगासागर सिंह, एमबी सिंह, लालजी शर्मा, सुरेन्द्र कुशवाहा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा सभा का संचालन नितेश राव ने किया,
आज के इस बैठक में रवि प्रकास राव, विनय शर्मा, रामप्रीत पटेल, सुदर्शन चौहान, सीताराम प्रसाद, विजयी भगत, सोनू, आद्या, मंगरु और वैभव सिंह सहित दुर दराज के क्षेत्रों से आये सैकड़ो की संख्या में हियुवा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ...

दिलीप भारती 
पी न्यूज़ कुशीनगर 

Post a Comment