Ads (600)



कुशीनगर- रामकोला थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिगहा चौराहे पर स्थित शाहिद स्मारक के पास पूर्वांचल व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष मणि त्रिपाठी की अगुवाई में पीड़ित परिवार रामकोला पुलिस की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर सैकड़ो ग्रामीणों ने अपने मवेशियों के साथ धरने पर बैठ गये, पीड़ित बीना देवी पत्नी विश्वनाथ यादव का आरोप है कि 14 नवंबर को एक मामले में गांव के दूसरे पक्ष के कुछ लोगो के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें थाने की पुलिस दूसरे पक्ष के प्रभाव में आकर हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज कर दी लेकिन हमारी मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं किया गया है,
थानाध्यक्ष राहुल सिंह के खिलाफ महिला ने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है और उल्टे उसी को धमकी भी दी जा रही है, बिना देवी ने चेतावनी दी कि जब तक उसकी मांगे पूरी नहीं तब तक धरना जारी रहेगा .

दिलीप भारती 
पी  न्यूज़ रिपोर्टर 
कुशीनगर 

Post a Comment