शराब बनाने और बेचने में ये तस्कर ठीक ढंग से लिप्त हो गए हैं और इनकी मदद में कुशीनगर की पुलिस भी लग गई है.
उत्तर प्रदेश में सरकार अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चाहे जो भी डंडा चला ले कुशीनगर के अवैध कारोबारी अपने से बाज़ नहीं आयेंगे.. जहाँ सरकारी तंत्र मुहीम चला कर तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वही कुशीनगर के तस्कर नित नए तरीके अख्तियार कर रहे हैं.. बिहार में शराब बंदी के बाद कुशीनगर जिले के अवैध शराब कारोबारियों की तो जैसे चांदी हो गई है.. शराब बनाने और बेचने में ये तस्कर ठीक ढंग से लिप्त हो गए हैं और इनकी मदद में कुशीनगर की पुलिस भी लग गई है... इस बात पर तमकुही के एस डी एम ने भी मुहर लगा दी है देर रात को हुई छापेमारी के बाद पुलिस के कार्यों को तमकुही एस डी एम ने भी संदेह के घेरे में रख दिया है..
कुशीनगर जिले में शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है ,कभी पुलिस के नाम से शराब के कारोबारी डर कर भागते थे तो आज स्थितियां बिलकुल ही विपरीत दिखाई दे रही हैं.. तरयांसुजान थाना क्षेत्र के दनियाडी में देर रात एस डी एम ने छापा मार कर शराब का बड़ा ज़खीरा पकड़ा..शराब का पकड़ा जाना कुशीनगर के लिए जैसे आम बात है पर इस बार की छापेमारी में शराब कारोबारियों के नए तरीके का भंडा फोड़ हुआ.. मकान में तहखाना बना कर शराब को छिपाने का नया तरीका अख्तियार किया गया था.. वो भी उस मकान में जो ग्रामीण बस्ती से बिलकुल सटा हुआ है.. एस डी एम ने तो कुशीनगर के पुलिस के कार्यशैली को भी जाँच के कटघरे में ला खड़ा किया
रिपोर्ट- एस एन पाण्डेय
रिपोर्ट- एस एन पाण्डेय
Post a Comment