चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर में आये थे जो शातिर किस्म के पेशेवर अपराधी है
मिर्ज़ापुर। उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जीआरपी मिर्जापुर केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज कुमार पांडेय उ0नि0 अंजनी कुमार सिंह उ0नि0 प्रवीन्द्र कुमार मय हमराही हे0कां0 सुरेश राम कां0 मो0फरीद खां ,कां0 शैलेश यादव, कां0 पवन यादव के द्वारा रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर के बरौंधा कछार रेलवे पुल के पास बहद थाना जीआरपी मिर्जापुर पर दो शातिर किस्म के अपराधी जो चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर में आये थे जो शातिर किस्म के पेशेवर अपराधी है जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर हैं जिनका नाम फुलेन्द्र उर्फ राज चौहान पुत्र दयाशंकर निवासी धौरूपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 27 वर्ष के कब्जे से 150 ग्राम अल्प्राजोलम व चोरी के दो मोबाइल कीमती 15000/- व एक अदद चांदी की चैन कीमती व मु0अ0सं0 256/18 धारा 380,411 आई0पी0सी0 से सम्बंधित 1500/- रु0 बरामद हुआ व मु0अ0सं0 245/18 धारा 380,411आई0पी0सी0 से सम्बंधित एक होनर कम्पनी का मोबाइल कीमती 12000/-
बरामद व मु0अ0सं0 253/18 धारा 380,411 आई0पी0सी0 से सम्बंधित 500 रु0 नगद बरामद हुआ (2) संजय कुमार यादव पुत्र कल्लू यादव निवासी महडौरा थाना विंध्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष के पास से 110 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम व चोरी के दो अदद मोबाइल कीमती 10000/- रु0 व मु0अ0सं0 256/18धारा 380,411आई0पी0सी0 से सम्बंधित 1700 /- रु0 व मु0अ0सं0 240/18 धारा 392,411 आई0पी0सी0 से सम्बंधित एक अदद एम आई मोबाइल कीमती 15000 रु0 व मु0अ0सं0 253/18 धारा 380,411आई0पी0सी0 से सम्बंधित 500 रु0 नगद बरामद हुआ (कुल कीमती 56200 /- रु0) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो लगातार ट्रेनों में अपराध कर रहे थे जिनकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से अपराध में कमी आयेगी गिरफ्तार अभियुक्त गण को बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया ।
रिपोर्ट - सूरज कुमार केशरी

Post a Comment