अयोध्या- हाईटेंशन विद्युत तार गिरने से लगभग 15 बीघा गन्ना जलकर खाक हो गया, सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानो ने ग्रामीणो की ममद से आग पर काबू कर लिया, थाना क्षेत्र हैदरगंज के भारीनाथ पुर के बगल स्थित गन्ने के खेत से गुजर रही 11 हजार विद्युत लाइन का तार दोपहर में 2 बजे के आसपास अचानक खेत में गिर पड़ा, जिससे पूरे गन्ने को आग की लपटो ने अपनी आगोश में ले लिया, देखते ही देखते लगभग 15 बीघा गन्ना आग की लपटों में घिर गया ,खेत में लगी आग को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत सब स्टेशन पर देने के साथ फायर स्टेशन को भी दिया,मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया,लेकिन तब तक पूरा गन्ना जल चुका था ,अपने खेत में लगी आग की खबर पाकर पहुंचे खेत मालिक सुनील दुबे, सुशील दुबे और अनिल दुबे पुत्रगण रामसागर दुबे सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष हैदरगंज उपेंद्र दूबे ने हल्का लेखपाल ईश्वर चंद्र मिश्रा को इसकी सूचना दिया मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने आग से नुकसानी का आकलन कर रिपोर्ट तहसील पर भेज दिया.
रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र
Post a Comment