Ads (600)



नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्राम सभा नौरंगिया में स्थित "बा" के प्राँगण में रंगारंग कार्यक्रमो के बीच एलुमिनाई मीट का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित पुरातन छात्राओ ने बालिकाओ से अपने विचार साझा कर उनकी उन्नति के टिप्स दिए, मुख्य अतिथि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कुशीनगर अरविन्द मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुभव सीखने की प्रक्रिया में मददगार होता है पुरातन छात्राओ के अनुभव से इन बच्चियो को सीख मिलेगी जिससे इनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा, पुरातन छात्राओ ने अपेक्षा के अनुरूप अपने अनुभव साझा किए,
इस दौरान वार्डेन रेनु गुप्ता, शिक्षिका रेनु प्रसाद, मधुबाला यादव, श्वेता और मुकुल श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा .

दिलीप भारती 
पी न्यूज़ कुशीनगर 

Post a Comment