अयोध्या- गोसाईगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत खिदिरपुर बेनीपुर में सोमवार को निराश्रित असहाय गरीब महिलाओं को कंबल वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेनीपुर निवासी समाजसेवी पवन यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अभय सिंह द्वारा गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अभय सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की गरीबों जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा बहुत ही पुनीत कार्य है । मानवता की सेवा के लिए सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए । उन्होंने कार्यक्रम की सराहना किया । कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ महिलाओं को कंबल वितरित किया गया । इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष रविंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र
तारुन, हैदरगंज, अयोध्या
Post a Comment