पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच *डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देश के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री रबीन्द्र सिंह, व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामगांव* के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.12.18 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 285/18 धारा 376 भादवि0 मे वान्छित चल रहे अभियुक्त पुल्लू उर्फ अनिल कुमार चौहान पुत्र रामपाल को आज दिनांक 17.12.2018 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त पुल्लू उपरोक्त ने दिनांक 11.12.2018 पीडिता के साथ बलात्कार की सनसनी खेज घटना को अन्जाम दिया था । गिरफ्तार अभियुक्त पुल्लू उर्फ अनिल कुमार चौहान को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
पुल्लू उर्फ अनिल कुमार चौहान पुत्र रामपाल निवासी लोनियनपुरवा दा0 खैराधौकल थाना रामगांव बहराइच
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1.एस0ओ0 श्री ब्रह्मानन्द सिंह थाना रामगांव जनपद बहराइच
2. उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार थाना रामगांव जनपद बहराइच
3. का0 ओकार चौरसिया थाना रामगांव जनपद बहराइच
4. का0 मोहम्मद सादिक खां थाना रामगांव जनपद बहराइच
5. का0 रामगोपाल गुप्ता थाना रामगांव जनपद बहराइच
रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव
बहराइच
Post a Comment