Ads (600)


सिद्धार्थनगर - जहा प्रदेश सरकार किसानों को नए नए योजनायें दे कर उनके फसलों को और उन्नत बनाने के लिए उनको प्रेरित करने का काम कर रही है , ताकि उनके फसलों में वृद्धि हो सके जिससे कि किसान ज्यादा पैदा वार कर के ज्यादा लाभ ले सके ।
उन्ही किसानों के फसलों पर अब खतरा बन गया है क्यों कि सिद्धार्थनगर सहकारी समितियों ने अबकी बार धान की खरीदारी करने से मना कर दिया है । जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी समितियों के सचिवों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया इनके अनुसार अगर हमारी मांग नही मानी गई तो हम अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और धान की खरीददारी नही किया जाएगा।
इनकी प्रमुख मांगो में इनको भी राज्य कर्मचारियों की तरह नियमित वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों , सचिवों के बचे हुए वेतन का भुकतान । पैक्स कर्मियों को कोई भविष्य निधि व बीमा न मिलने पर उनका अतिरिक्त सेवा विस्तार करके उनकी सेवानिवृत्त सीमा 62 वर्ष की जाय जब तक ये सारी मांगे नही मानी जाती तब तक वे किसी भी समितियों का ताला न खोलने का फैसला कर लिया है । और न ही खाद बीज व किसी भी तरह का उर्वरक सामग्री वितरित करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट- कमलेश मिश्र 

Post a Comment