मीरजापुर-पुलिस अधीक्षक शालिनी महोदया के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 06-11-2018 को थाना कछवा पुलिस की कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 1अदद ईट आला कत्ल एक अदद मोबाइल मृतक का व घटना में प्रयुक्त 1 दोपहिया टीवीएस वाहन बरामद हुआ।
कछवा क्षेत्र के ग्राम कनकसराय ईट भट्टे के पास एक अज्ञात युवक का शव हत्या करके फेका मिला था जिसकी शिनाख्त सद्दाम हुसैन पुत्र हाकिम अंसारी निवासी मझवा थाना कछवा के रूप में किया गया। इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर थाना कछवा पर मु0अ0स0 262/18 धारा 302,301 भारतीय भा0द0वि0 का अभियोग अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
हत्या के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष कछवा विजय प्रताप सिंह मय हमराह उ0नि0 श्याम जी यादव थाना कछवा प्रकाश में आये अभियुक्त की तलाश में थाना क्षेत्र में मामूर थे।मुखविर की सूचना पर समय 7.15 पर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास अभियुक्त अवधेश चौरसिया व ट्यूब कुमार चौरसिया पुत्रगण राज किशोर चौरसिया निवासी रामपुर पडेरी थाना कछवा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया ।तथा उनकी निशानदेही पर हत्या के प्रयुक्त आलाकत्ल 1अदद ईट 1मोबाइल मृतक का घटना में प्रयुक्त 01अदद दोपहिया टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद किया गया। एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।
रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी
Post a Comment