Ads (600)

मैनपुरी- कुसमरा (मैनपुरी)  कुसमरा के ग्राम कूड़ी के निकट एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सबार को सीधी टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  बताया जा रहा है बाइक संख्या UP76V1792 डिस्कबर से दो युवक मोहम्मदाबाद जा रहे थे कि जैसे ही वह कुसमरा के ग्राम कूड़ी के पास पहुचे बैसे ही बेबर की तरफ से आ रहे एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही चलाते हुए  बाइक सबार को सीधी टक्कर मार दी जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मृत युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है!

पी न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता 
विकास तिवारी मैनपुरी

Post a Comment