बहराइच - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बहराइच में कहा कि अयोध्या में राम के भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र किया जाएगा उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण में आने वाली बाधाओं को उचित समय पर दूर किया जाएगा वह प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पात्र के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने बहराइच आए थे उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शाम हेलीकॉप्टर से बहराइच पहुंचे यहां पुलिस लाइन में प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल और डीएम एसपी ने स्वागत किया तत्पश्चात बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपम जयसवाल के आवास पर गए जा 10 मिनट ठहरने के बाद वह सीधे लेजर रिजॉर्ट पहुंचे डाक बंगले में उनके उनके प्रेस का इंतजार था संवादाता उनके आने का इंतजार करते रहे लेकिन उस समय के अभाव के चलते वह आधे घंटे में वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए हेलीपैड पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा उन्होंने साथ ही कहा कि मंदिर के निर्माण में आने वाली बाधाओं को उचित समय पर दूर किया जाएगा आपको बताते चलें कि दोपहर को बहराइच आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मंदिर के निर्माण के सवाल पर कहा था कि राम जी जब चाहेंगे तभी मंदिर का निर्माण होगा साथ ही उन्होंने जोड़ा था कि प्रदेश में और देश में रामराज है रामराज के तहत थी गरीब दलित और जनजातियों को जोड़कर विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट- राजकुमार
Post a Comment