Ads (600)

मिर्जापुर-मिर्ज़ापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटवा पोखरी इलाके में डायरिया से तीन की मौत हो चुकी है और 35 से ज्यादा इसकी चपेट में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी होते ही जिला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने तीन के मौत की पुष्टि की। कहा कि टीम लगाई गयी है। माइक से घोषणा की जा रही है कि उबाल कर पानी प्रयोग करें। क्लोरीन की गोली डाल दो घंटे बाद पानी ले। बताया जाता है कि मोहल्ले में यह समस्या लगभग 15 दिनों से थी जिसका लोगों को अंदाजा नहीं था और लोग संक्रमित पानी पीते रहें जिसके कारण 15 दिनों के अंतराल पर 8 लोगों की मृत्यु हो गई। लोगों को जब समझ में आया तो बहुत देर हो चुकी थी और आज लगभग 35 लोग उल्टी दस्त के कारण हॉस्पिटल में भर्ती है तथा आज रविवार को एक बच्चे एक महिला एक पुरुष की मृत्यु हो गई। अब तक मरने वालों में पार्वती 35 वर्ष राधेश्याम 55 वर्ष जमीला 60 वर्ष जलील का पोता 13 वर्ष मध्धू की पत्नी 45 वर्ष,अब्बास 45 वर्ष इसके अलावा दो अन्य लोगों की मृत्यु हुई है ।लोगों का आरोप है कि इतना होने के बावजूद नगर पालिका एवं जिला प्रशासन द्वारा कोई कारगर प्रयास नहीं किया जा रहा है बल्कि लोगों के मृत्यु को दूसरा रूप दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment