Ads (600)

जौनपुर - जनपद के मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य अजय शंकर दुबे उर्फ़ अज्जू भईया को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. अज्जू भईया को राजस्थान के भीलवाड़ा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, और अज्जू भईया अपने दल बल के साथ वहां चुनावी बिगुल फूकेंगे. इस समाचार से जहाँ जनपद में हर्ष का माहौल है वहीँ अज्जू भईया के बढ़ते कद से विरोधी खेमे ने चिंता भी है . बताते चलें की मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा से चुनाव लड़ चुके अज्जू भईया भले ही दुर्भाग्यवश विधानसभा सदन की चौखट तक नहीं पहुंच पाए लेकिन जनता के बीच और 10 जनपथ तक अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं. उनकी ताकत और हौंसले को न सिर्फ जनपद जौनपुर जानता है अपितु आस पास के जिलों में भी समाज सेवक के तौर पर उनकी काफी अच्छी छवि है . 
राजस्थान चुनाव पर "पी न्यूज़" के साथ हुई फोन पर वार्ता में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया , और कहा- कि जिस उम्मीद के साथ हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, हम उस पर खरे उतरेंगे और हमारा वादा है की भीलवाडा के साथ साथ पूरा राजस्थान जीतेंगे और कांग्रेस की सरकार बनायेंगे .


डिजिटल डेस्क
"पी न्यूज़, लखनऊ" 

Post a Comment