बहराइच- उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जैसवाल ने बहराइच आदर्श रेलवे स्टेशन पर प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने जल्द ही बहराइच गोंडा रेलवे बड़ी लाइन के शुरुवात होने की बात कहते हुए प्लेटफार्म पर लगे सुद्ध प्याऊ से रेल यात्रियों को सुद्ध पेयजल मुहैया होने की बात कही।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने श्याम महिला संघ द्वारा बनवाए गए प्याऊ का उद्घाटन करते हुए कहा कि महिला संघ द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्याऊ से गोंडा-बहराइच रेलमार्ग के साथ-साथ बहराइच से मैलानी व रुपईडीहा की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को शुद्ध पानी मुहैया होगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बहराइच जिले के लोगों को जो बहराइच से गोंडा बड़ी रेल लाइन का तोहफा दिया है जल्द ही उस पर ट्रेन दौडेगी।
रिपोर्ट- राजकुमार श्रीवास्तव
Post a Comment