Ads (600)

   मिर्ज़ापुर- कलवारी सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर  बुधवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी चौराहे से लंबी दौड़ का आयोजन कराया गया।आयोजन कर्ता रामचंद्र सिंह  के सहयोग से सैकड़ों बच्चों ने दौड़ में भागीदारी निभाई ।यह दौड़ कलवारी चौराहे से गुरुदेव नगर तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पूर्ण कराकर संपन्न कराया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर धीरज सोनकर द्वितीय स्थान पर मुकेश यादव तथा तृतीय स्थान पर रोहित पांडे रहे । प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को रामचंद्र पटेल पप्पू मिश्रा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू केशरी द्वारा प्रतिभागियों को रेस कीट देकर सम्मानित किया गया ।तथा जल पान का भी ब्यवस्था किया गया  इस अवसर पर पंकज राज राजेंद्र गुप्ता असलम खान अंशु दुबे लव कुश अरशद खान राहुल गिरी प्रमोद अजय सिंह पटेल शमशेर सिंह कन्हैया अनिल पटेल अरविंद केशरी रामनरेश तपेश रंगीला सोनू केशरी बबलू केवटआदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment