बहराइच- शहर के महराज सिंह इंटर कालेज का मैदान शिक्षित बेरोजगारों से भरा रहा। नौकरी पाने की ललक उन्हें मीलों दूर से खींच लाई थी। विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों पर साक्षात्कार फार्म भरने के लिए अभ्यर्थी उमड पड़े, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 1930 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई, इनमें 520 लोगो को तत्काल ज्वाइनिंग लेटर मिला। पीएम के कौसल विकास मिशन में रोजगार पाने वाले बेरोजगारों के चेहरे भी खिले नजर आए।
कौशल विकास मिशन व श्रम सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सोडेस्को,आईएसएस कोचर,वाईटीटीएफ व वर्धमान समेत नौ कंपनियों की ओर से साक्षात्कार के लिए स्टॉल लगाए गए थे। इन कंपनियों की ओर से टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, जीडी, हाउस कीपिंग पद पर साक्षात्कार के लिए सुबह आठ बजे से ही परिसर में बेरोजगारों की भीड़ पहुंची। समय के साथ परिसर भर गया। रोजगार मेले में 1930 बेरोजगारों की काउंसलिंग की गई। इनमें 520 लोगों को तत्काल ज्वाइनिंग का लेटर हाथ में मिला।
रिपोर्ट- राजकुमार श्रीवास्तव
Post a Comment