बहराइच- जेल मे बन्द महिलाये भी करेगी चलनी से चाँद का दिदार.
बहराइच- करवा चौथ का दिन महिलाओ के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं वो अपने पति की लम्बी उम्र के लिये व्रत रहती हैं व चलनी मे चाँद का दीदार कर पानी पीती हैं।ऐसे मे जेल मे बन्द उन 18 महिलाए जिन्हे आज व्रत रहना था उनके पास पूजन सामग्री जेल से उप्लब्ध नही होती जब इस बात की जानकारी शहर के समाजसेवी एवं हरिशंकर मित्तल चैरिटबल ट्रस्ट के सचिव संदीप मित्तल को जानकारी हुई तो उन्होने अपनी पत्नी समाजसेविका अन्शिका मित्तल को बतायी जिस पर उनकी धर्मपत्नी भाव विभोर हो गयी।
आप को बता दे आज उसी क्रम मे समाजसेवी संदीप मित्तल उनकी पत्नी अन्शिका मित्तल एवं भाजपा जिला मंत्री हेमा निगम ने जेल मे जाकर 18व्रत रहने वाली बंदी महिलाओ को पूजन से सजी थाली दिया,करवा,दीया बाती, बिन्दी,सिन्दूर,कंघा,मीठा, चूरा एवं चलनी भी दिया गया ताकि उन महिला बंदियो की पूजा अच्छे से हो सके और वो भी चलनी से चाँद का दीदार कर सके।
अन्शिका मित्तल एवं हेमा निगम ने भी महिलाओ से मिलकर उन्हे खुशिया बाटी।जेलर वीके शुक्ला ने ट्रस्ट के इस कार्य की प्रसंसा किया एवं आभार प्रकट किया।इस अवसर पर जेलर वीके शुक्ला,डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार,सन्तोष वर्मा,अन्शिका मित्तल,विवेक श्रीवास्तव,हेमा निगम ,उत्कर्ष निगम मौजूद रहे।
रिपोर्ट- राजकुमार श्रीवास्तव
Post a Comment