बहराइच- जिला बहराइच के मोतीपुर इलाके के बहराइच लखीमपुर मार्ग स्थित गूढ़ चौराहे पर पिकप और ट्रक की आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक व घायल लखीमपुर जिले के रहने वाले है।
मोतीपुर इलाके के परवानी गौढ़ी में साप्ताहिक बाजार लगती है। इसमें पड़ोसी जिले लखीमपुर के ईसानगर से काफी कारोबारी सब्जी आदि बेचने आते हैं। रविवार की देर रात एक पिकप पर चालक सहित लगभग 24 लोग सवार होकर बाजार से वापस लखीमपुर के ईसानगर लौट रहे थे। लखीमपुर बहराइच हाइवे पर गूढ़ चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक व पिकप में जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पिकप सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । 4 लोग पिकप में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद सभी वाहन को काटकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को आनन फानन में वाहनों में लादकर जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल पहुंचने के दौरान ही 3 लोगो की मौत हो गई। जबकि देर रात एक और घायल ने दम तोड़ दिया।
रिपोर्ट- राजकुमार श्रीवास्तव
Post a Comment