यूपी के अतिपिछड़े जिलो में चिन्हित सिद्धार्थनगर जिले के परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने खास निर्देश दिए है। जिसका असर भी जिले के स्कूलों में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम मे जिले के चिन्हित अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का निरीक्षण यूएसए व श्रीलंका की चार सदस्यीय टीम ने किया है। साथ ही सभी स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को और उन्नत करने के उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी ने गौतम एप्प की शुरुआत की है। जिससे विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षको के लिए भी खासा लाभ मिलने की उम्मीद है।
सिद्धार्थनगर जिले के पिछड़ेपन की वजह से नीति आयोग की अनुसंशा पर अति पिछड़े जिलो की सूंची में चिन्हित किया गया है। जिससे कि यह जिला भी विकास की दौड़ में किसी से पीछे न रहे। जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य को लेकर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की शुरुआत सभी ब्लॉक में की गई है। इन स्कूलों में बेहतरीन शिक्षण के लिए स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही खास तरह से सुसज्जित किया गया।जिससे बच्चो के साथ ही अभिभावक भी अपने बच्चों को शिक्षण के लिए प्रेरित कर रहे है। बेहतर शैक्षणिक टेक्निकस के लिए प्रथम संस्था भी स्कूलों में जाकर शिक्षण में सहयोग कर रही है। साथ ही गौतम एप्प के माध्यम से शैक्षणिक समस्याओ को दूर करने के प्रयास किये जा रहे है। इन गतिविधियों के अध्ययन के लिए यूएसए व श्रीलंका की टीम ने भी जिले के कई स्कूलों का भ्रमण किया ।साथ ही इन गतिविधियों को अन्य देशों में भी लागू करने की बात भी इस टीम ने की । टीम में चार सदस्यों ने जिले के कई स्कूलों में भ्रमण करके गतिविधियों की सूक्ष्मता से जानकारी ली है । साथ ही अपने अनुभव भी शिक्षको से साझा किए है। जिससे शिक्षको के साथ ही बच्चो में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधर के लिए जिलाधिकारी ने जो पहल की है वो आने वाले दिनों में विदेशो के विद्याल्यो के साथ ही स्टेट लेवल पर भी रोल मॉडल बन सकता है
रिपोर्ट- कमलेश मिश्र
Post a Comment