Ads (600)

बाराबंकी - जनपद के रामगावँ इलाके के गढ़वा के पास तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गयी हादसे में बाइकसवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये लोगों की सूचना पर पहुंची रामगावँ पुलिस ने युवकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।आप को बता दे रामगावँ थाना क्षेत्र के सरयू पुरवा ग्राम का रहने वाला भुसैली रविवार देर रात को बाइक से जिला मुख्यालय से वापस घर जा रहा था । जब वो गढ़वा के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे बाइक से आ रहे मुस्लमपुर निवासी नाजिम  की उससे टक्कर हो गयी।घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे दोनों युवकों की हालत काफी गंभीर थी। लोगों ने रामगावँ पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजवाया जहां पर इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गयी।

रिपोर्ट - राज कुमार 

Post a Comment