Ads (600)

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारी , कर्मचारियों और शिक्षकों में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता दिखाई दे रहा है मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन के बाद कर्मचारी नेताओं की सरकार की तरफ से डिप्टी सीएम से बात हुई. लेकिन कोई लिखित आश्वासन नहीं मिलने के बाद वार्ता विफल हो गई. अब हड़ताली कर्मचारियों ने ऐलान कर दिया है कि 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश भर में हड़ताल होगी.दरअसल कर्मचारियों की मांग है कि 1 अप्रैल 2005 से लागू न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाए, ताकि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी के परिवार का भविष्य सुनिश्चित हो सके. इनका विरोध मुख्य रूप से नई पेंशन स्कीम की शेयर मार्केट पर आधारित व्यवस्था को लेकर है. अटेवा-पुरानी पेंशन बचाओ मंच यूपी के मीडिया प्रभारी राजेश यादव कहते हैं कि न्यू पेंशन स्कीम एक म्‍यूचुअल फंड की तरह है जिससे कर्मचारियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है.|


रिपोर्ट- राज सिंह pnews डेस्क 

Post a Comment