मीरजापुर- उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मीरजापुर थानाध्यक्ष जीआरपी केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उ0नि0 अंजनी कुमार सिंह मय हमराह कां0 शैलेश यादव कां0 मोती चंद्र कां0 साहब लाल यादव व उ0नि अश्वनी कुमार राय मैं हमराही कां0 प्रदीप कुमार राय व कां0 इमरान खां के द्वारा रेलवे स्टेशन चोपन पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन चोपन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर दक्षिणी छोर पर डीजल फिलिंग प्वाइंट के पास बनी टूटी कोठरी रेलवे स्टेशन चोपन क्षेत्र थाना जीआरपी मिर्जापुर पर 3 शातिर किस्म के अपराधी जो चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन चोपन में आये थे जो शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है 1-अब्दुल कलाम उर्फ कलामू पुत्र मोहम्मद नजीम उर्फ वाराणसी निवासी बलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के पास से एक अदद पिलास, व मु0अ0सं0 212/18 धारा 380,411आई 0पी0सी0 से सम्बंधित एक जियोनी मोबाइल, व मु0अ0सं0 201/18 धारा 380,411 आई0पी0सी0 से संबंधित 500 रु0 नगद बरामद हुआ ,2- सगीर खां पुत्र जहीर खां निवासी बलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष के पास से एक अदद पेचकस व मु0अ0सं0 212/18 धारा 380,411 आई0पी0सी0 से 500 रु0 नगद, मु0अ0सं0 201/18 धारा 380,411 से सम्बंधित एक अदद सोने की अंगूठी बरामद हुआ, 3- मोहम्मद राशिद अंसारी पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी भलुआ थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष. के पास से एक अदद कटर व मु0अ0सं0 212/18 धारा 380,411 आई0पी0सी0 से संबंधित 340 रु0 नगद, व मु0अ0सं0 201/18 धारा 380,411आई0पी0सी0 से सम्बंधित 500 रु0 नगद बरामद हुआ।जिसको को समय 23:45 बजे पर गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी हैं जो लगातार ट्रेनों में अपराध कर रहे थे जिसकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से अपराध में कमी आयेगी गिरफ्तार अभियुक्त को बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण
1- मु0अ0सं0 213/18 धारा 401 आई0पी0सी0 से पिलास, पेचकस , कटर बरामद किया गया।
रिपोर्ट-सूरज केशरी
Post a Comment