बहराइच - में एक डॉक्टर अपने मकान बनवाने के लिए अपने प्लाट पर बुनियाद की खुदाई करा रहे थे तभी एक मजदूर चिल्ला कर भाग निकला दरअसल मजदूर के फावड़े में एक बोरी फंस गई जिसे मजदूर ने हाथ लगा कर देखा तो उसमें एक लाश नजर आई लाश को देखते ही श्रमिक तेजी से वहां से भाग निकला इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को बोरी से बाहर निकलवाया और पास पड़ोस के लोगो से उसे पहचान करवाई पर अभी तक लाश की पहचान नही हो सकी है पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अब लोग यह जानना चाहते है के आखिर किसकी है यह लाश। बहराइच के थाना राम गॉव के बरुवा घाट इलाके में आज एक डॉक्टर अपने प्लाट पर मकान बनवाने के लिए वहां खुदाई करवा रहे थे तभी खुदाई कर रहे मजदूर को एक लाश नजर आई और वोह लाश को देखते ही वहां से भाग निकला और इसकी जानकारी मकान मालिक को दी इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंच पर लाश को बोरे से बाहर निकलवा कर वहां काफी लोगो से पहचान करवाई पर लाश की पहचान नही हो सकी फिलहाल पाकिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इलाके में लाश मिलने से तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है के आखिर किसकी है यह लाश और किसने इसे मार कर यहां दफना दिया है जब तक पुलिस इस राज से पर्दा नही हटाती तब तक इस लाश की पहले सुलझने वाली नही ।
रिपोर्ट - राज कुमार
Post a Comment