Ads (600)

 बहराइच - शहर के प्राइमरी स्कूल में डीएम ने पाठशाला लगाई। डीएम ने बच्चों को ककरहा पढ़ाया एक घण्टे तक उन्होंने नन्हे मुंन्हे बच्चो को पढ़ाती रही पढ़ाने के बाद वह बच्चों से सवाल जवाब भी की सही जवाब देने वाले बच्चो को बिस्कुट व पेंसिल किताब भी गिफ्ट में दिया गुरुवार को डीएम माला श्रीवास्तव जनता दर्शन में फरियादियो की समस्या सुनने के बाद शहर के प्राइमरी स्कूल अकबरपुरा में अचानक  पढ़ाने पहुँच गई। स्कूल में डीएम को देख टीचरों के होश उड़ गए डीएम ने पढ़ रहे बच्चों से पूछा कि आज क्या पढ़ाया गया। कुछ बच्चो ने जवाब दिया। उसके बाद डीएम ने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया डीएम को अपने सामने टीचर के रूप में देख बच्चे काफी खुश नजर आए। सभी ने मन लगाकर पढ़ाई करते नजर आए। पढ़ाने के बाद डीएम ने बच्चों से सवाल किया। बच्चों ने जवाब दिया तो डीएम ने सभी को पेन कॉपी व बिस्कुट गिफ्ट किया। डीएम ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। डीएम बच्चो को पढ़ाने के बाद स्कूल का निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान स्कूल में गंदगी देख डीएम भड़क गई। डीएम ने टीचरों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूल बिल्कुल अपने घर की तरफ रख  आगे ऐसी गंदगी मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। 



रिपोर्ट - राज कुमार 

Post a Comment