Ads (600)

वाराणसी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिन के दौरे में मंगलवार को संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चार साल के किए कामों का हिसाब रख दिया. इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा के बीच बन रहे गठबंधन को विकास की चुनौती देकर कुंद करने की कोशिश की. वहीं ​पीएम मोदी ने लगातार हमलावर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए भी उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में विकास के रिपोर्ट कार्ड को लेकर बड़ी लकीर खींच दी है.वैसे पीएम मोदी द्वारा अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसदों में भी खलबली मची हुई है. संगठन से मिली जानकारी के अनुसार 2019 लोकसभा चुनाव में टिकट पाने में सांसदों का अपने क्षेत्र में किए गए कार्य का रिपोर्ट कार्ड अहम भूमिका निभाएगा. इससे बीजेपी सांसदों पर दबाव बढ़ा गया है. प्रदेश में ऐसे सांसदों की कमी नहीं है, जिन पर कार्य तो छोड़िए क्षेत्र के दौरे तक की संख्या पर सवाल उठते रहते हैं|


रिपोर्ट - राज सिंह pnews डेस्क 



Post a Comment