बहराइच - देश में शांति और सद्भाव बनाये रखने को लेकर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। रेलवे स्टेशन स्थित श्याम मंदिर से सैकड़ों की संख्या में शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं ने पूरे शहर में भर्मण किया। शोभायात्रा में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों से महिलाएं शामिल रही। यात्रा में शामिल झाकियां आकर्षण का केेंद्र रहीं। शोभायात्रा में मौजूद लोंगो पर कन्नौज से मंगाए गए फूल और इत्र की फुहार से लोग मंत्र मुग्ध रहे। देश में सद्भाव कायम रहे इसको लेकर अग्रवाल समाज के लोगों ने गोंडा रोड स्थित रिसार्ट में 20 सितंबर से 26 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक किरीट जी महाराज द्वारा लगभग 23 साल बाद बहराइच में भागवत कथा सुनाए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर व्यापत है।
रिपोर्ट - राज कुमार
Post a Comment