Ads (600)


अमेठी - मोहर्रम के लिए अमेठी के कुमारगंज से जगदीशपुर आ रहे लोग  हादसे का शिकार हो गए. कड़वाघाट के आसपास पहुंचते ही पायकों से भरी नाव नदी में पलट गई. हालांकि मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने आठ लोगों को नदी में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.अमेठी के जगदीशपुर और कुमारगंज थानाक्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटनास्‍थल पर अमेठी जिले की फोर्स तैनात कर दी गई है. बताया जा रहा है कि देर रात में पायक नाव से मोहर्रम के लिए जगदीशपुर आ रहे थे|


रिपोर्ट - राज सिंह pnews डेस्क 

Post a Comment