बाराबंकी- युवक पर जानलेवा हमला ट्रामा सेंटर रेफर थाना कोतवाली रामसनेहीघाट बाराबंकी के अंतर्गत मूसेपुर ग्राम में पवन कुमार पुत्र राम दुलारे अपने मित्र अशीष के साथ खेत की रखवाली करने के लिए गया था तभी वहां पर गांव के ही अयोध्या अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंच गए व पवन को मारने लगे अयोध्या ने जान से मारने की नियत से अवैध कट्टे से फायर कर दिया,लेकिन पवन बच गए, फिर बिपक्षी ने कट्टे से कनपटी पर जोरदार प्रहार कर दिए जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया,तभी फायरिंग व शोर सुनकर गांव के तमाम लोग दौडे तब विपक्षी भाग गए, दबंग विरोधियो ने जब पवन के परिजन चारपाई पर लाद कर ला रहे थे तो पथराव कर दिए तभी 100 नं पुलिस पहुंची उसकी निगरानी मे कोतवाली रामसनेहीघाट लाया गया, जहा से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर भेजा गया, जहा घायल की गंभीर स्थित देखते हुए जिला अस्पताल भेजा, वहा भी नाजुक स्थित देखकर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया,पीड़ित के भाई प्रदीप ने कोतवाली मे मुकदमा दर्ज करने हेतु प्रार्थनापत्र दिया है,युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है|
रिपोर्ट - निजामुद्दीन हाशमी
Post a Comment