Ads (600)

मीरजापुर - हलिया-स्थानीय थाना ड्रमड़गंज बड़का मोड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हनुमना की ओर से आ रही गिट्टी लदी ट्रक घाटी पर अनियंत्रित होकर घाटी के नीचे खाई में पलट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटर साइकिल पर दो युवक जाते समय अचानक से ट्रक के सामने आने से दर्दनाक मौत हो गयी।ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे। हलिया थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह व चौकी प्रभारी अजित श्रीवास्तव मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गयादोनो मृतक मध्य प्रदेश के बताये जा रहे है।

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment