Ads (600)

बहराइच - नारी निकेतन गृहों में हो रहे गोरखधंधे और महिलाओं के साथ अपराध को देखते हुए जगह जगह राजनीतिक दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इस दौरान कहीं विरोध प्रदर्शन तो कहीं पुतला दहन कर सरकार के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई जा रही है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों द्वारा देवरिया में नारी निकेतन गृह में हुई घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की,सपा कार्यकर्ता निर्धारित स्थान पर एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुँचे जहां जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव को सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन हस्तगत किया ज्ञापन कार्यक्रम के अवसर पर समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव अजितेश पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए,बताया कि कि इस सरकार में महिलाओं का सम्मान नही हो रहा डेढ़ वर्ष के ही कार्यकाल में जनता सब कुछ समझ गयी है आने वाले चुनाव में जनता इसका जोरदार जवाब देगी,साथ ही व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश टेकड़ीवाल ने अपनी बात रखते हुए बताया कि इस  समय व्यापारी वर्ग भी ज्यादा ही परेशान है,जिसका जवाब आने वाले चुनाव 2019 में देखने को मिलेगा।ज्ञापन कार्यक्रम के अवसर पर अजितेश पाण्डेय प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी,राकेश टेकड़ीवाल जिलाध्यक्ष व्यापार सभा  छात्रसभा अध्यक्ष नंदेश्वर नन्द यादव मुलायम यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अजीत सिंह रैकवार लोहिया वाहिनी अध्यक्ष प्रदीप वर्मा राममूर्ति तिवारी बाबू खान अशोक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहें मौजूद।



रिपोर्ट -  राज कुमार श्रीवास्तव

Post a Comment