मीरजापुर - स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज मार्ग पर अदलहाट थाने के निकट अहरौरा के तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो और टाटा पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई जिसमे पिकअप सवार राजाराम प्रजापति उम्र 45 वर्ष निवासी बियरही व रामकेश उम्र 36 वर्ष निवासी घनश्यामपुर घायल हो गये । जानकारी के अनुसार सोनभद्र की तरफ से जा रही स्कार्पिओ जब अदलहाट थाने के पास पहुची तभी अचानक पिकअप सवार बिना देखे गाड़ी पीछे करने लगा इतने में तेज़ गति से आ रही स्कार्पिओ सवार ने ब्रेक लगाया पर गति अधिक होने के कारण स्कार्पिओ और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई जिसके कारण पिकअप सवार अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया ।मौके पर पहुची अदलहाट थाने के उपनिरिक्षक अनिल कुमार ने पहुच कर घायलो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उन दोनों का उपचार चल रहा है।
रिपोर्ट- सूरज कुमार केशरी
Post a Comment