Ads (600)

संभल - योगी सरकार में भी शिक्षकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही ताजा मामला जनपद संभल का है जहां सरकारी स्कूल के गेट पर ताला लटका होने की वजह से स्कूली बच्चों को बिना पढ़े वापस लौटना पड़ा वही शिक्षा विभाग पूरे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आया केंद्र सरकार  पढ़ेगा इंडिया  तो बढ़ेगा इंडिया  का नारा  बुलंद  करके  शिक्षा व्यवस्था पर  अरबों  रुपए खर्च कर रही है  लेकिन  सरकार की योजना को  शिक्षा विभाग के अधिकारी  धूमिल  करने में लगे हैं   मामला जनपद संभल के असमोली ब्लॉक के ग्राम चंदवार का है जहां प्राथमिक विद्यालय चंदवार में 3 शिक्षकों का स्टाफ होने के बाद भी शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है आरोप है कि इस विद्यालय में शिक्षक कभी कभार ही बच्चों को पढ़ाने आते हैं आए दिन यहां शिक्षक गायब रहते हैं आरोप है कि अधिकारियों की  सांठगांठ के चलते  यहां शिक्षा  हमेशा गैरहाजिर रहते हैं आज सुबह भी बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहे काफी देर तक जब शिक्षक नहीं पहुंचे और स्कूल पर ताला लटका रहा तो बच्चे वापस घर को लौटने लगे अभिभावकों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शिक्षकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया वही इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सक्सेना से बात की गई तो वह उल्टे शिक्षकों का ही बचाव करते नजर आए ऐसे में सवाल उठता है कि  सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था कैसे सुधरेगी जहां शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को ढंग से नहीं निभा पाते शिक्षकों के गैर जिम्मेदार व्यवहार के चलते बच्चों की पढ़ाई पर खासाअसर पढ़ रहा है अब ऐसे में देश कैसे आगे बढ़ेगा जब बच्चे पढ़ नहीं पाएंगे।

रिपोर्ट - सतीश सिंह 

Post a Comment