बहराइच - अभी कुछ दिन पूर्व ब्लॉक नबाबगंज के भाजपा बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र की सोते समय गोली मार कर हत्त्या कर दी गई थी। मृतक वीरेंद्र मिश्र के पांच बच्चे थे। आज नानपारा भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने मृतक के परिजनों को अपने तरफ से एक लाख रुपये की सहायता राशि चेक के रूप में प्रदान की। उन्होंने ने कहा कि वीरेंद्र मिश्र भाजपा के पुराने कार्यकर्ता थे। उन्होंने ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत और पांच लाख रुपये की सहायता राशि जल्द ही दी जाएगी।
रिपोर्ट - राज कुमार
Post a Comment