Ads (600)

बहराइच - एक युवक ने नेपाल में पत्नी के साथ रविवार की सुबह  बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें लगी। भनक लगने पर मायके से परिजनों ने उसे नेपाल से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार  की दोपहर मारपीट से घायल महिला की मौत हो गई। सोमवार की रात लखनऊ से लौटे परिजनों ने लाश को थाने के सामने रखकर घेराव कर हंगामा काटा। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मृतका के पति व ननद के विरूद्ध मारपीट व गैर इरादतन हत्या की धारा में केस लिखा। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।जनपद बहराइच के दरगाह थाने के हसनगंज मीरपुर निवासी मैनुद्दीन अंसारी पुत्र शमसुद्दीन ने अपनी बेटी रूबी बेगम की शादी इसी थाने के नूरूद्दीन चक निवासी तैय्यब उर्फ अच्छे के साथ पांच वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही रूबी को  पति आए दिन मारपीट कर उत्पीड़न करता था। मायके वाले रूबी को समझाबुझा कर ससुराल भेज देते थे। कुछ दिन पूर्व मारपीट किए जाने पर रूबी को मायके वालों ने समझा कर ससुराल भेज दिया था। पति उसे सरहद पार नेपाल के बांकै जिला मुख्यालय नेपालगंज ले गया।  रुबी के मायकेवालो को रविवार को किसी ने सूचना दी कि रूबी को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया गया है। उसका इलाज भी नहीं हो रहा है। जानकारी पाते ही मायके वाले तत्काल नेपालगंज पहुंचे। रूबी के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें थी जिसे बहराइच लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने तहकीकात करने की बात कही। प्रकरण नेपाल में होना बताया और केस दर्ज तक नही किया। रविवार की शाम रूबी की हालत काफी बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार की दोपहर में घायल युवती ने दम तोड़ दिया। सोमवार की रात लाश लेकर परिजन बहराइच पहुंचे जहाँ लाश को दरगाह थाने के सामने  रखकर सैकड़ों लोगों ने घेराव कर दिया जिसके बाद मृतक महिला के ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया।

Post a Comment