संभल- पुलिस ने प्रेमिका से सम्बन्ध के शक में युवक की हत्या का खुलासा करते हुए खूनी प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है आरोप है की मृतक युवक को आरोपी युवक ने इसलिए चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था क्यूँकि उसको शक था की मृतक युवक के उसकी प्रमिका से सम्बन्ध है इसलिए उसने उसको रास्ते से हटाने के लिए उसको मौत के घात उतार दिया।
आप को बतादें की 30 जुलाई को थाना हयातनगर इलाके में एक बगीचे में फ़िरोज़ आलम निवासी ग्राम जनेटा थाना बनियाठेर का खून से लतपथ शव मिला था मृतक के शरीर पर 35 से भी ज्यादा चाकुओं से किये गए हमले के निशान थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी तभी 24 घंटों के अंदर ही पुलिस को सफलता मिल गयी और पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एसपी ने बताया की आरोपी फरमान को शक था की मृतक युवक फिरोज आलम के उसकी प्रेमी से सम्बन्ध थे इसलिए उसको रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने दूसरे साथी शाहरुख के साथ मिलकर फ़िरोज़ आलम को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटों के अंदर ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट- सतीश सिंह,
Post a Comment