मीरजापुर -जमालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र जीवनाथपुर कंचनपुर के हाईवे पर पेट्रोल भरा के वापस लौट रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवको को सामने से आ रही टवेरा ने जोरदार टक्कर मार दिया।टवेरा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार प्रशांत श्रीवास्तव उम्र (22)वर्ष निवासी बहुआर व विकेश श्रीवास्तव उम्र (23)वर्ष निवासी गरला चकिया गम्भीर रुप से घायल हो गये प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीण की सहायता से एक निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमालपुर लाया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिये ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया वही टक्कर मारने वाला टवेरा चालक लोगो को चकमा देकर मौके पर ही फरार होने में कामयाब रहा |
Post a Comment