लखनऊ -बुधवार को सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट बाज़ार में देखने को मिली है. इस गिरावट की मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरीं कीमतो और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी सोने की डिमांड को माना जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें बुधवार को 365 रुपए प्रति दस ग्राम से गिरकर 30,500 रुपये प्रति दस ग्राम के नीचे आ गई हैं. वहीं, इस दौरान चांदी के भाव 50 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता 365-365 रुपये की गिरावट के साथ 30,435 और 30,285 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए. वहीं, आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 24,600 रुपये पर रुके रहे.सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से अमेरिकी डॉलर में मजबूती लौटी है. इसीलिए निवेशकों का रुझान सोने की ओर से घटा है. साथ ही, घरेलू ज्वैलर्स की ओर से भी डिमांड घटी हैं. इन्हीं सब संकतों का असर सोने की कीमतों पर हैं|
रिपोर्ट -राज सिंह pnews डेस्क
Post a Comment