बहराइच- के नानपारा शिवपुर रोड स्थित गल्ला मण्डी के पास नई बस्ती में सोमवार से हो रही लगातार बारिश से भंयकर जल भराव हो गया, भारी जल भराव के कारण तीन दर्जन से अधिक परिवार अपने घरों के फंस गये आपको बता दें कि बीती रात हुई भारी बरसात से नई बस्ती में अत्याधिक पानी भर गया और आवागमन ठप हो गया लोगो ने स्थानीय प्रशासन सूचना दी, सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव, तहसीलदार मधु सूदन आर्या, बाढ प्रभारी सलीम अहमद सहित राजस्व टीम अपने साथ एन0डी0आर0एफ0 टीम और मेडिकल टीम के डा0 अजय यादव, धर्मेन्द्र चैहान, प्रमोद शुक्ला, प्रेमचन्द्र गौड़ आदि मौके पर पहुँचेएन0डी0आर0एफ0 टीम ने मोटर बोट की सहायता से 20 परिवारों को और उनके सामान सहित जानवारों को बाहर निकाला मेडिकल टीम ने पीड़ितों को दवाएं वितरित की, बाढ़ प्रभारी अधिकारी ने पीड़ितों में लन्च पैकेट और अन्य सामग्री भी वितरित कराई।
रिपोॅट- राज कुमार श्रीवास्तव
Post a Comment